केन नदी के आसपास विलुप्त हो रही फिशिंग कैट दिखाई पडी

बड़ी बिल्ली बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में फिशिंग कैट ( मछली खाने वाली बिल्ली ) भी पाई जाती है..

केन नदी के आसपास विलुप्त हो रही फिशिंग कैट दिखाई पडी
बड़ी बिल्ली बाघों ( big cat tigers )

बड़ी बिल्ली बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में फिशिंग कैट ( मछली खाने वाली बिल्ली ) भी पाई जाती है। पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी के आसपास विलुप्त हो रही फिशिंग कैट का प्राकृतिक आवास है। मछली खाने वाली यह दुर्लभ बिल्ली पहली बार यहां कैमरा में कैद हुई है।

यह भी पढ़ें -  पन्ना टाइगर रिजर्व की युवा बाघिन मौत से अनाथ हुए उसके चार नन्हें शावक कहां हो गए गुम

फिशिंग कैट यानी मछली का शिकार करने वाली बिल्ली, जिसकी तादाद तेजी से घट रही है। भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत फिशिंग कैट का शिकार किया जाना प्रतिबंधित है। फिशिंग कैट को लुप्तप्राय श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व में फिशिंग कैट का फोटोग्राफिक प्रमाण मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मध्य भारत के पन्ना टाइगर रिजर्व में फिशिंग कैट के प्राकृतिक आवास की पुष्टि अपने आप में बड़ी बात है।

क्षेत्र संचालक श्री शर्मा ने कहा कि तेजी से विलुप्त हो रही फिशिंग कैट की न्ना टाइगर रिजर्वमें मौजूदगी के प्रमाण मिलने पर अब अनेकों जीव विज्ञानी जो फिशिंग कैट पर रिसर्च व अध्ययन में रुचि रखते हैं, वे यहां आकर अध्ययन कर सकेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के बीच से केन नदी प्रवाहित होती है, इसलिए फिशिंग कैट के यहां होने की संभावना जताई जा रही थी। आर्द्रभूमि में रहने वाली इस बिल्ली का मुख्य भोजन मछली होता है, इसीलिए इसका नाम फिशिंग कैट पड़ा है।

यह भी पढ़ें -  दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी पन्ना टाइगर रिजर्व की वत्सला, फिर भी गिनीज बुक में दर्ज नहीं

पन्ना टाइगर रिजर्व के मध्य से तकरीबन 55 किलोमीटर तक प्रवाहित होने वाली के नदी के आसपास फिशिंग कैट की मौजूदगी के संकेत पूर्व में भी मिले हैं। लेकिन फोटोग्राफिक प्रमाण पहली बार मिला है। मध्य प्रदेश वन्य प्राणी बोर्ड के पूर्व सदस्य व वन्यजीव प्रेमी श्यामेन्द्र सिंह (बिन्नी राजा) ने बताया कि वर्षाे पूर्व उन्होंने केन नदी के किनारे पीपरटोला के ग्रास लैंड में काफी दूर से फिशिंग कैट को देखा था। लेकिन इसकी फोटो ले पाने में सफलता नहीं मिली थी।

पन्ना टाइगर रिजर्व में मगरा डबरी से लेकर पीपरटोला तक का इलाका फिशिंग कैट के लिए अनुकूल है। यहां केन में जहां पर्याप्त मछलियां हैं, वहीं यहां की आबोहवा और वातावरण भी मछली खाने वाली बिल्ली के अनुकूल है। श्री सिंह ने बताया कि फिशिंग कैट शारीरिक रूप से सामान्य घरेलू बिल्लियों की तुलना में दोगुनी आकार की होती है।

यह भी पढ़ें -  यूपी में बाघों पर काबू पाने के लिए चित्रकूट सहित चार रेस्क्यू सेंटर बनाने को मंजूरी

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1