विकसित भारत का मंत्र चित्रकूट हो नशे से स्वतंत्र कार्यक्रम संपन्न

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत केंद्र पुरोनिधानित...

Apr 16, 2025 - 10:28
Apr 16, 2025 - 10:29
 0  2
विकसित भारत का मंत्र चित्रकूट हो नशे से स्वतंत्र कार्यक्रम संपन्न

युवा अवस्था में सचेत हो जाएंगे तो जीवन सुखमय होगा : डीएम

नशा छोड़ समाज उत्थान के लिए करें कार्य: एसपी

चित्रकूट। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत केंद्र पुरोनिधानित राष्ट्रीय कार्य योजना कार्यक्रम विकसित ’भारत का मंत्र चित्रकूट हो नशे से स्वतंत्र कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमिनार एवं संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।

डीएम ने कहा कि आज के समय में नशा बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि नशा हानिकारक है। लंबे समय के लिए बहुत नुकसान देय है। आज कल बच्चों तथा बच्चियों में भी नशा का ट्रेड शुरू हो गया है। समाज में पहले की तरह जो लोगों को संभालते थे वह नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि किसी देश को खत्म करना है तो ऐसे नशे के ही कारोबार से खत्म किया जा सकता है। देश में भी नशा की बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इसमें विचार करना होगा। बड़े-बड़े लोग इस नशा का कारोबार करते हैं। जिसकी गिरफ्त में न आएं। यह समझना होगा कि किस चीज से हानि होगी। नशा से बचने के लिए मोटिवेशन रखना होगा। अच्छी शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़े। नशा की तरफ न जाकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। नशा से परिवार का नुकसान होता है। स्पोर्ट्स, योगा आदि विभिन्न ट्रेड को अपनाकर कार्य करें। मानसिक संतुलन ठीक रखेंगे तो अच्छे नागरिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट व नशा करके वाहन न चलाएं। इससे बहुत सड़क दुर्घटनाएं होती है। जिससे परिवार की क्षति होती है। इसमें उन्हे भी बहुत दुख होता है। गलत रास्ते पर कभी न जाएं। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज कहीं न कहीं परिचर्चाएं आयोजित करनी पड़ रही है। नशा के कारोबार के पीछे मुनाफा से जुड़े अंधे लोग समाज को बर्बाद कर रहे हैं जो समाज का मंथरा भाव है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में चौपाई लिखी है कि ’कोऊ नृप होय, हमें का हानी, समाज के नागरिक विसंगतियों की तरफ विमुख होते जा रहे हैं। पहले बुजुर्ग लोगों पर कड़ी नजर रखते थे। आज यह नहीं है। सब लोग एकांकी होते चले जा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि निःस्वार्थ भाव छोड़कर समाज के उत्थान पर कार्य करें। तभी इस समाज का भला होगा। कहा कि नशा की तरफ न जाएं। सूरदास, कबीर, मीरा, तुलसीदास, साहित्य, विज्ञान को पढ़ें। शिक्षा के नशा को पालेंगे तो पास नशा का नाम नहीं होगा। किसी पार्टियों पर न जाएं। कहा कि सपना वह न देखना जो नींद में आए, सपना वह देखना जो नींद में न आए। महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ राजेश कुमार पाल ने कहा कि यह महाविद्यालय भगवान श्री राम की तपोस्थली में स्थित है। किसी शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं में नशा करने की प्रवृत्ति नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि नशा से दूर रहें। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने नशामुक्ति कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय चौधरी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के शिक्षक डॉ वंशगोपाल ने किया। इस अवसर पर सेवा भारती के महामंत्री राज किशोर शिवहरे को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र, छात्राएं, अभिभावक, रामहित सेवा समिति के रोहित सिंह पटेल एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0