मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बेटियों का सम्मान

‘मिशन शक्ति अभियान’’ जो 21 अगस्त, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक चलाया जायेगा। जिसके परिपेक्ष्य में आज कलेक्टेट सभाकक्ष में नारी..

Aug 21, 2021 - 09:18
Aug 21, 2021 - 09:21
 0  4
मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बेटियों का सम्मान
मिशन शक्ति अभियान ( Mission Shakti Abhiyan )

‘मिशन शक्ति अभियान’’ जो 21 अगस्त, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक चलाया जायेगा। जिसके परिपेक्ष्य में आज कलेक्टेट सभाकक्ष में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-3 कार्यक्रम में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बेटियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : पीएमएमवी योजना का लाभ देने में जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान

जिसमें कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत आस्था सोनी, पूजा देवी, आस्था सैनी, प्रियांशी श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग में डा. रितम्बरा, डा. सबीना निजामी, डा. अर्चना भारती, उच्च शिक्षा में डा. दीपाली गुप्ता, डा. सबीहा रहमानी, माध्यमिक शिक्षा में कु. बीना गुप्ता, श्रीमती शमीम बानो, डा. शशि सिंह, शाइस्ता सिद्दीकी, बेसिक शिक्षा से श्रीमती कविता, श्रीमती अंजु खरे, युवा कल्याण शीलू, विनीता, रोशनी विश्वकर्मा, पुलिस विभाग से एस.आई. श्रीमती शालिनी भदौरिया, होमगार्ड विभाग सहित अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मिशन शक्ति अभियान ( Mission Shakti Abhiyan )

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांदा की सभासद श्रीमती रीता शुक्ला ने महिलाओं एवं बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान की जागरूकता जब तक अपने आप में नही होगी तब तक उसे पूरी तरह से सफल नही बनाया जा सकता। प्रत्येक को अपने प्रति जागरूक होना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, बांदा श्रीमती वन्दना गुप्ता द्वारा कहा गया कि मिशन शक्ति अभियान तभी सफल होगा जब महिलाओं के साथ हो रहे अपराध का डटकर सामना किया जाये।

यह भी पढ़ें - बाँदा : तिरंगे के अपमान का विरोध पड़ा महंगा, समाज सेविका गई जेल, अब आंदोलन शुरू

विधायक बबेरू चन्द्रपाल कुशवाहा ने कहा कि जिस देश में नारी की पूजा होती है, तो देश आगे बढ़ेगा। हर नारी को अपनी शक्ति पहचानना होगा।आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम में कहा कि सरकार की तरफ से महिलाओं का सशक्त बनाये जाने के लिये जो भी प्रयास किये जा रहे है वह जारी है। नारी को अपनी शक्तियों का प्रयोग स्वयं करें। 

मिशन शक्ति अभियान ( Mission Shakti Abhiyan )

जिलाधिकारी बांदा  आनन्द कुुमार सिंह ने  कहा कि  नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति अभियान के फेज-3 मील का पत्थर साबित होगा। आज इस कार्यक्रम को जनपद स्तर में एवं समस्त 469 ग्राम पंचायतों में मिशन शक्ति अभियान फेज-3 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम स्तर की महिला कर्मचारियों की सहभागिता से कार्यक्रम लाइव प्रसारण भी देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ यह है कि लोंगो में जागरूकता पैदा हो और हमारी जो संस्कृति है जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवता का वास होता है। 

यह भी पढ़ें - बाँदा : तिरंगे का अपमान करने वाले माननीयों के खिलाफ कार्रवाई के लेकर प्रदर्शन कर रही समाज सेविका गिरफ्तार

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में जनपद में कन्या सुमंगला योजना के तहत 1823 लाभार्थियों को 41.9 लाख की धनराशित प्रदेश स्तर से हस्तान्तरित की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर  सुधीर कुमार, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डा. दीपाली गुप्ता व अन्य लोगों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

’’मिशन शक्ति अभियान’’ फेज-3 का शुभारम्भ महामहिम राज्यपाल, वित्त मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं  मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से संजीव प्रसारण के माध्यम से किया गया। मंच का सफल संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  एस.के. बघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी  वेदप्रकाश मौया, उपजिलाधिकारी सदर  सुधीर कुमार, नगर मजिस्टेªट  केशवनाथ गुप्ता, जिला विकास अधिकारी डा. रवि किशोर त्रिवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारी, महिलायें एवं बच्चियां उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें - डॉ. लाल पैथोलैब्स की ओर से दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आज से

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1