अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे की संभावना

दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक घने से अति घना कोहरा छाने का अनुमान है...

Jan 18, 2025 - 18:51
Jan 18, 2025 - 18:56
 0  10
अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक घने से अति घना कोहरा छाने का अनुमान है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी, 2025 को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे (दृश्यता < 50 मीटर) की संभावना है। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, मेघालय के अलग-अलग इलाकों में और उत्तराखंड, चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है और उसके बाद कोहरे की तीव्रता में कमी आएगी। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी, 2025 को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है।

तापमान का पूर्वानुमान:

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी और पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

शीत लहर की चेतावनी:

18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बहुत अधिक होने की संभावना है। 18 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। 18 और 19 जनवरी को मध्य प्रदेश और 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में शीत लहर चलने की संभावना है।

22-23 को उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है। चूंकि पश्चिमी हवाओं में ट्रफ पूर्व की ओर बढ़ता है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ संपर्क के कारण, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वर्षा एवं बर्फबारी की संभावना है। 21 से 23 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारतीय मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना है। 21-23 जनवरी के दौरान चंडीगढ़, 22 को राजस्थान और 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ निचले स्तर पर तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी पर स्थित है। इसके प्रभाव में, छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा, तूफान और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को 18 और 19 जनवरी को कोमोरिन क्षेत्र और आसपास की मन्नार की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है। 18 जनवरी को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में न जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0