काॅन्ट्रैक्ट फार्मिग से किसानो को अच्छा बाजार मिलेगा : केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री

कृषि संबंधित पुराने समय से चले आ रहे नियम वर्तमान के लिये उचित नही है इसमे बदलाव अति आवश्यक है..

Feb 22, 2021 - 13:57
Feb 22, 2021 - 14:07
 0  6
काॅन्ट्रैक्ट फार्मिग से किसानो को अच्छा बाजार मिलेगा : केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री

तीन दिवसीय किसान मेला का समापन  

कृषि संबंधित पुराने समय से चले आ रहे नियम वर्तमान के लिये उचित नही है। इसमे बदलाव अति आवश्यक है। अन्तिम व्यक्ति को लाभ मिले यह वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है।

काॅन्ट्रैक्ट फार्मिग पर भ्रम फैलाया जा रहा है। काॅन्ट्रैक्ट फार्मिग से किसानो को अच्छा बाजार उपलब्ध हो रहा है।समझौता से खेती कर किसान अधिक मुनाफा कमा सकता है।

यह बाते केन्द्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, कैलाश चैधरी ने कृषि विश्वविद्यालय बांदा मे आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। 

यह भी पढ़ें - बायो मेडिकल अपशिष्ट का नवीनीकरण न होने पर दो क्लीनिकों को सीज करने के निर्देश

श्री चैधरी ने कहा कि वर्तमान मे 1.30 करोड़ बजट किसानो की समृद्धि के लिये वर्तमान सरकार ने आवंटित किये है। 75 हजार करोड़ सीधे किसानो के खातो मे जा रहे है। इस वर्ष लगभग 3 करोड़ नये किसानो के केसीसी बने है। हमारी सरकार 10000 नए एफपीओ बनाने का लक्ष्य रखी है। 

उन्होने कहा कि यह विश्वविद्यालय ऊर्जावान कुलपति डा. यू.एस.गौतम के नेतृत्व मे कम समय मे ही किसानो को तिल और अलसी की अच्छी किस्मे दी है। यहाँ के वैज्ञानिकगण शोध मे अच्छा कार्य कर रहे है जिसका लाभ बुन्देलखण्ड के किसानो को अवश्य उठाना चाहिये।

कार्यक्रम के शुभारंभ मे विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यू.एस.गौतमने स्वागत किया एवं अपने वक्तव्य मे बताया कि विश्वविद्यालय पिछले 2.5 वर्षो मे शिक्षा,शोध और प्रसार मे कैसे नए आयाम हासिल किये है।

यह भी पढ़ें - सपा ने कहा बजट में बुंदेलखंड की उपेक्षा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान,उ.प्र. लाखन सिंह राजपूत ने किसानो से अपील की कि यह विश्वविद्यालय इस बुन्देेलखण्ड की कृषको के भाग्य बदल रहा है इस अवसर का लाभ कृषको को ही मिलेगा।

राज्य मंत्री ने कहा कि जब कही भी किसान मेला गोष्ठी, प्रशिक्षण, एवं संबंधित कार्यक्रम आयोजित हो रहा हो तब ऐसे समय किसानो को प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। वैज्ञानिक दिन रात मेहनत कर कृषको के लिये कार्य कर रहे है।

डा0 बीजेन्द्र सिंह कुलपति नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या ने अपने वकत्वय मे कहा कि प्रदेश मे ऐसा आयोजन कम ही देखने को मिलता है।

डा0 एस के सिंह, निदेशक, कृषि ज्ञान प्रबंधन निदेशालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयो से यह विश्वविद्यालय कम समय मे बहुत ही ख्याती प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें - Priyanka Chopra के lover को जब मौसी ने पकड़ा, आईये जाने टीनएजर प्रियंका का सीक्रेट

वर्तमान मे यह विश्वविद्यालय तथा यहाँ पर शुरू की गयी विभिन्न गतिविधियाँ यहाँ के किसानो के लिये अत्यंत लाभकारी होगा। यहाँ उद्यान, संरक्षित खेती तथा मधुमक्खी पर अच्छा कार्य हो रहा है। 

डीएस चैहान, सीजीएम नाबार्ड लखनऊ उत्तर प्रदेश, ने कहा कि नाबार्ड ने हमेशा किसानो के साथ कार्य किया है। हम विश्वविद्यालय के साथ मिल कर किसानो के उज्जवल भविष्य के लिये अच्छा कार्य करेगे।

रामकेश निषाद जिला अध्यक्ष भाजपा, ने कहा कि देश और प्रदेश के किसान कैसे आत्मनिर्भर बने इसके कृषि वैज्ञानिक निरंतर प्रयास कर रहे है। आर के पटेल, सांसद बांदा चित्रकूट,ने अपने वक्तव्य मे कहा कि वर्तमान भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार यह निरंतर प्रयास कर रही है कि किसानो को उसके उत्पाद का अच्छा समर्थन मूल्य प्राप्त हो। 

यह भी पढ़ें - कभी भूलकर भी ना दें किन्नरों ये 5 चीजें, वरना जिंदगी बन जाएगी नर्क

कार्यक्रम मे डा. अतर सिंह, निदेशक अटारी कानपुर,, बलराम कछवाह, भाकृअप, नई दिल्ली द्वारा अटारी जोन-3 के प्रवन्ध समिति के नामित सदस्य, राजेश सिंह सेंगरी, भाकि मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्य उप्र, शिव शंकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा, डा. प्रियरंजन प्रसाद सिंह, संस्थापक अध्यक्ष द-एडीआर सेन्टर नई दिल्ली की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय मे टीएसपी परियोजना के कृषक समुहो को ट्रैक्टर वितरित किये गये। मेला परिसर आने से पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, कैलाश चैधरी एवं गणमान व्यक्तियो ने विश्वविद्यालय मे विभिन्न स्थलो पर भ्रमण किया इसमे आईएफएस माडल, संरक्षित खेती, सेडा फार्म, टिशु कल्चर लैब तथा परिसर मे संचालित विभिन्न गतिविधियो को अवलोकन किया।

कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. जी.एस.पंवार ने सबको सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव तथा सह निदेशक प्रसार डा. नरेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. बी.के. गुप्ता ने किया।

यह भी पढ़ें - रियलिटी शो के मंच पर किया बीमारी का खुलासा, जाने किस बीमारी से जूझ रहीं नेहा कक्कड़

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw cont

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0