संसद की नई इमारत भारतीय संस्कृति एवं संविधान का स्वर : गणेश केसरवानी
देश को नए संसद की इमारत के लोकार्पण अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने देशवासियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति..

सैंगोल की परम्परा एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वतंत्र भारत और संवैधानिक न्याय का प्रतीक: केसरवानी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र को समर्पित हुए नए संसद की देशवासियों को दी बधाई
प्रयागराज, देश को नए संसद की इमारत के लोकार्पण अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने देशवासियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति की प्राचीन परम्परा का निर्वहन करते हुए विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर की इमारत राष्ट्र को समर्पित किया। इस भवन में भारतीय संस्कृति की विरासत वास्तु है, कला है, कौशल है और भारतीय संविधान का स्वर है।
यह भी पढ़ें- मप्र: मुख्यमंत्री शिवराज नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हुए शामिल
महापौर ने पार्टी कार्यालय में रविवार को कहा कि नया संसद भवन भारत के नई जोश, नई उमंग, नई सोच, नई दिशा एवं नई दृष्टि को प्रदर्शित करेगा। यह नई इमारत सिर्फ एक भवन नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आशा और आकांक्षाओं एवं सपनों का प्रतिबिम्ब है। विश्व को भारत के दृढ़ संकल्प का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सैंगोल की हमारी भारत की तमिल प्रांत की प्राचीन परम्परा एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वतंत्र भारत संवैधानिक न्याय की भारत का प्रतीक है। जिसे आज प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित किया लेकिन विपक्षियों को नहीं पच रहा है क्योंकि जो देश को खंड-खंड किए वह लोग भारत को कैसे अखंड राष्ट्र के रूप में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज मंडल : अनाधिकृत चेन पुलिंग में 648 गिरफ्तार, जुर्माना वसूला
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि नए संसद के लोकार्पण के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में लोकार्पण का लाइव भी देखा और देशवासियों को नये संसद भवन की बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, प्रमोद मोदी, राजू पाठक, राघवेंद्र सिंह, रोहित पप्पू पांडे आदि रहे।
यह भी पढ़ें- ट्रिपल आईटी में एम.टेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग का प्रवेश
हिस
What's Your Reaction?






