झांसी का राजकीय संग्रहालय आगंतुकों एवं बच्चों के लिए बना आकर्षण का केन्द्र

बुंदेलखंड प्रदेश के गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहरों को नई पीढ़ी के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है...

झांसी का राजकीय संग्रहालय आगंतुकों एवं बच्चों के लिए बना आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ : 12 जुलाई, 2024 
बुंदेलखंड क्षेत्र ऐतिहासिक, पौराणिक और प्राकृतिक धरोहरों से संमृद्ध है। इस क्षेत्र में कई ऐसे स्थल हैं, जो पर्यटकों को इतिहास से परिचित कराते हैं। झांसी का राजकीय संग्रहालय बुंदेलखंड की ऐसी ही धरोहरों को संजोए है। संग्रहालय का पूरी तरह डिजिटलीकरण इसे औरों से अलग करता है। म्यूजियम के भीतर का नजारा एक क्षण दर्शकांे को चौंकाने पर मजबूर कर देता है जैसे दर्शक किसी विदेशी सरजमीं पर खड़े हैं। डिजिटल रूप में इतिहास की जानकारी पर्यटकों खासकर युवाओं और बच्चों को खासा आकर्षित कर रहा है। यह पूरा म्यूजियम झांसी की रानी को समर्पित है। 
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्हांेने बताया कि पर्यटन विभाग पर्यटकों को आकर्षित करने और नई पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराने का हरसंभव प्रयास करता रहा है। झांसी के राजकीय संग्रहालय की बदली तस्वीर ने उस प्रयास को मूर्त रूप दिया है। पर्यटकों के लिए यहां बहुत कुछ नया है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर आगंतुकों को झांसी और बुंदेलखंड के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि झांसी स्थित राजकीय संग्रहालय में आज की युवा पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास की जानकारी देने के लिए कई तरह की आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। जैसे कि, प्राचीन समय के युद्ध का सजीव अनुभव कराने के लिए वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे पर्यटक खुद को प्राचीन समय में युद्ध स्थल के बीच अनुभव करते हैं। यहां कई ऐसे डिजिटल बोर्ड हैं, जिस पर हाथ रखते ही इतिहास से जुड़ी जानकारियां आपको मिलने लगती हैं।  
पर्यटन मंत्री ने बताया कि म्यूजियम में सबसे अधिक आकर्षित एक बड़ी सी पुस्तक करती है।यह किताब बोलती भी है, जिसे छूकर बच्चे पढ़ सकते हैं। दरअसल, यह पुस्तक प्रोजेक्टर और सेंसर की सहायता से तैयार की गई है। यह पुस्तक नए ढंग से इतिहास को प्रस्तुत करती है। बात इतिहास की आती है, तो सिक्कों का भी अपना ही इतिहास रहा है। सिक्कों के उसी प्राचीन इतिहास को संग्रहालय में होलोग्राम के माध्यम से पेश किया गया है। घूमते सिक्कों के साथ उसका इतिहास भी बताया जाता है। संग्र

हालय में एक वर्चुअल हेलीकॉप्टर है, जो बच्चों और युवाओं में कौतूहल पैदा करता है। यहां बैठकर ऐसा महसूस होता है कि आप सही में हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़ान भर चुके हैं। इस वर्चुअल हेलीकॉप्टर में उड़ान के आनंद के साथ शहर की मुख्य जगहों और उसके इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलती है। 
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड का इतिहास जितना गौरवशाली है, वहां के वीर-वीरांगनाओं की शौर्य गाथा उतनी ही पराक्रम से भरी हुयी है। झांसी स्थित राजकीय संग्रहालय का नया कलेवर उसी इतिहास को रोमांचक तरीके से नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत कर रहा है। म्यूजियम के बीचों बीच नॉलेज फाउंटेन नाम से एक सिस्टम लगा है, जहां बच्चे/बड़े कोई भी अपने ज्ञान को परख रकते हैं। उल्लेखनीय है कि उ0प्र0 के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने म्यूजियम की तीन पूर्ण डिजिटलाइज्ड गैलरी का उद्घाटन 12 मार्च 2024 को वर्चुअली किया था।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि किसी भी देश और समाज के लिए उसका इतिहास बेहद जरूरी होता है। मौजूदा दौर में युवाओं-बच्चों को बुंदेलखंड और झांसी के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया गया है। ताकि, पर्यटकों को आसान और मजेदार तरीके से बुंदेलखंड के इतिहास से अवगत कराया जा सके। बुंदेलखंड के वीरों की शौर्य गाथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, यही हमारा प्रयास है। पर्यटन विभाग आगे भी ऐसी कोशिश जारी रखेगा।
राजकीय संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. मनोज कुमार गौतम ने बताया, संग्रहालय का नवीनीकरण झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने 10 करोड़ रुपए की लागत से करवाया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत म्यूजियम को हाईटेक बनाया गया है। संग्रहालय में वर्चुअल हेलीकॉप्टर राइडिंग के लिए औसतन 155 लोग प्रतिदिन आते हैं, मगर छुट्टियों के दिनों में इनकी संख्या बढ़ जाती है। बीते रविवार को 327 लोगों ने वर्चुअल हेलीकॉप्टर राइडिंग की। यह म्यूजियम झांसी किला के करीब है। प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपए है। म्यूजियम में आगंतुक तमाम तरह की प्रदर्शनियों का आनंद भी ले सकते है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0