व्यक्ति को निर्भयता प्रदान कराती है श्रीमद् भागवत कथा : अमित कृष्ण शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन चित्रकूट धाम से पधारे कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि विधि के विधान...

Jan 30, 2025 - 18:15
Jan 30, 2025 - 18:18
 0  1
व्यक्ति को निर्भयता प्रदान कराती है श्रीमद् भागवत कथा : अमित कृष्ण शास्त्री

कहा कि जो फरा सो छरा जो बरा सो बुतानो

देवनगर झील का पुरवा में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सुनाई सारगर्भित कथा

बाँदा। श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन चित्रकूट धाम से पधारे कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि विधि के विधान को टाला नहीं जा सकता। भगवान श्रीकृष्ण सर्व सार्मथ्यवान ईश्वर होते हुए भी अपने सगे भांजे अभिमन्यु को नहीं बचा पाए। यही तो गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं तुलसी इस धरा को प्रमान यही जो फरा सो छरा जो बरा सो बुतानो। इसलिए इस संसंार में ईश्वर की इच्छा अकाट्य है। उस परमात्मा के बिना एक भी पत्ता हिल नहीं सकता। प्रारब्ध की नियतियों को जीव को हंसकर भोगना चाहिए। भागवत कथा व्यक्ति को निर्भयता प्रदान कराती है। निःसंदेहता को मिटाकर हृदय में प्रभु का साक्षात्कार कराती है। जब कभी मन व्यथिात हो तब द्रौपदी, कुंती, सुभद्रा, उत्तरा का प्रसंग स्मरण कर लेना चाहिए कि ऐसी महान भक्तो के जीवन में कैसा संकट आया है। जिनके पास स्वयं भगवान कृष्ण सदैव रहते थे। 

उक्त उद्गार देवनगर (झील का पुरवा) में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भागवतरत्न आचार्य अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने पांडव चरित्र, विदुर चरित्र, भीष्म कथा, शुक संवाद, महाराज मनु सतरूपा की कथा का विस्तार से वर्णन किया। आकूति रुचि प्रजापति से यज्ञ एवं दक्षिणा दो संताने देवहुति से नौ कन्याएं जो साक्षात नवधा भक्ति स्वरूपा थी। जिससे सृष्टि का विस्तार हुआ तथा एक पुत्र कपिल का प्रार्दुभाव हुआ। जिन्होंने मां को पावन उपदेश देकर गंगा सागर में प्रवेश कर गए। इसीलिए कहा गया है सारे तीर्थ बार-बार गंगा सागर एक बार। इस मौके पर मुख्य यजमान यजमान लालू प्रसाद व माया देवी सहित बडी तादाद में श्रोतागण मौजूद रहे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0