अगर रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में होती कोई दुर्घटना तो मिलेगा 50 लाख मुआवजा, जानिये कैसे मिलेगा क्लेम

घर में गैस सिलेंडर फटने का खतरा हमेशा रहता है। ऐसा किसी दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से घरेलू संपत्ति को नुकसान के अलावा चोट लग सकती है..

अगर रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में होती कोई दुर्घटना तो मिलेगा 50 लाख मुआवजा, जानिये कैसे मिलेगा क्लेम
रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder)

घर में गैस सिलेंडर फटने का खतरा हमेशा रहता है। ऐसा किसी दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से घरेलू संपत्ति को नुकसान के अलावा चोट लग सकती है या मृत्यु भी हो सकती है। लेकिन बहुत लोगों को नहीं पता कि गैस सिलेंडर से किसी प्रकार के हादसा होने पर इंश्योरस कवर मिलता है। 

यह भी पढ़ें - उप्र डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश प्रोत्साहन पर हुई बैठक

पीड़ितों को 50 लाख रुपए तक मुआवजा 

रसोई गैस कनेक्शन लेने पर कंपनियां कस्टमर को एक्सीडेंट कवर देती है। इस पॉलिसी में सिलेंडर से गैस लीकेज या ब्लास्ट के चलते हादसा होने पर पीड़ितों को 50 लाख रुपए तक मुआवजा दिया जाता है। इस बीमा के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने इंश्योरेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशीप की है।

डीलर को डिलिवरी से पहले चेक करना होता है कि सिलेंडर ठीक है या नहीं। ग्राहक के घर पर हुए हादसे में हुए नुकसान के लिए एक्सीडेंट कवर देय है। दुर्घटना में कस्टमर को संपत्ति या जो नुकसान हुआ है उसका दो लाख रुपए तक इंश्योरेंस क्लेम मिलता है।

यह भी पढ़ें - हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बना कर दिया जा रहा है यह नया नाम

इस तरह मिलेंगा क्लेम

हादसे के बाद क्लेम लेने का तरीका वेबसाइट  http://mylpg.in पद पर उपलब्ध है। वेबसाइट के अनुसार एलपीजी कनेक्शन लेने पर ग्राहक उसे मिले सिलेंजर ये अगर घर में कोई दुर्घटना होती है, तो 50 लाख रुपए तक इंश्योरेंस का हकदार है। क्लेम के लिए इन बातों का रखें ध्यान-

रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder)

  1. दुर्घटना पर अधिकतम 50 लाख रुपए तक मुआवजा मिलता है।
  2. पीड़ित प्रत्येक शख्स को अधिकतम 10 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दी जा सकती है।
  3. बीमा कवर पाने के लिए ग्राहक को दुर्घटना की जानकरी पुलिस स्टेशन और एलपीजी वितरण को देनी होगी।
  4. इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होता।
  5. एफआईआर की कॉपी, घायलों के इलाज के पर्चे, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डेथ सर्टिफिकेट संभाल कर रखें।

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग 

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1