530 किमी क्षेत्र में फैले जंगल में हैं विभिन्न प्रजाति के जंगली जानवर

श्रम एवं सेवा योजन विभाग राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, मानिकपुर मऊ विधायक अविनाश चंद द्विवेदी...

Nov 6, 2024 - 23:21
Nov 6, 2024 - 23:24
 0  1
530 किमी क्षेत्र में फैले जंगल में हैं विभिन्न प्रजाति के जंगली जानवर

रानीपुर टाइगर रिजर्व में ईको पर्यटन सत्र का हुआ शुभारंभ

प्रभारी मंत्री बोले, जल्द बनेगी बाउंड्री, होगी नहर की व्यवस्था

चित्रकूट। श्रम एवं सेवा योजन विभाग राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, मानिकपुर मऊ विधायक अविनाश चंद द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की उपस्थिति में ’रानीपुर टाइगर रिजर्व में ईको पर्यटन सत्र का विधिवत हवन पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर मानिकपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में रानीपुर टाइगर रिजर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि रानीपुर टाइगर रिजर्व समिति द्वारा जो कार्यो का प्रस्ताव किया जाएगा। उसे वन विभाग द्वारा किया जाएगा,। कहा कि सभी प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है जो वन विभाग के संरक्षण में रहेगा। उन्होंने कहा कि इसकी बाउंड्री भी जल्द बनाई जाएगी। वन में रहने वाली प्रजातियों के लिए नहर के माध्यम से पानी की व्यवस्था की जाएगी। यह 530 किमी की दूरी में फैला हुआ है जो जानवरों के रहने के लिए कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि आसपास लोगों को बताएं व प्रचार प्रसार भी कराए कि अपने पशुओं को अंदर न जाने दें। कहां कि बुंदेलखंड क्षेत्र में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता आए यह सौभाग्य है कि पर्यटन क्षेत्र विकसित किया जा रहा है जो बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को काम मिलेगा एवं जनपद का विकास होगा। ग्रामीण लोग अच्छे से जीवन व्यतीत कर सकेंगे। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि आसपास के लोगों को ही रखें। जिससे यहां के लोगों में परिवर्तन आएगा। उन्होंने उपस्थित छात्राओं व बुंदेलखंड के लोगों से कहा कि एक रोटी कम खाकर बच्चों को अवश्य पढाए।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : संस्कृत भाषा के प्रति जागरुक हो रहे छात्र 

विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि सरकार व जनता के कार्यों को बढ़ाएं। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि  मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर एक अच्छा गेट बनवाए। उन्होंने कहा कि रानीपुर टाइगर रिजर्व में सभी प्रकार जानवरों की प्रजातियां पाई जाती है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर बाउंड्री बनवा दिया जाए। जिससे अन्य प्रान्तों में जानवर नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी सूख जाता है। इसलिए जानवर एमपी में चले जाते हैं। इसलिए पानी की व्यवस्था सरकार द्वारा किया जाएगा। जिससे जानवर बाहर न जाने पाए।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के चौथे टाइगर रिजर्व में बढ़ेगा इको-टूरिज्म, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का यह महत्वपूर्ण कार्य होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन बेतवा से लिंक कर दिया जाए तो पानी की समस्या नहीं होगी। 2022 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। बुंदेलखंड को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। कहा कि भगवान रामचंद्र की भूमि के लिए सरकार द्वारा काफी मदो में पैसा स्वीकृत हुआ है। सभी धर्मस्थल को संरक्षित किया जा रहा है। यह कार्य प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहां कि जनपद में पानी की समस्या है जो  बांध बनाकर दूर किया जा सकता है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक फील्ड डायरेक्टर रानीपुर टाइगर रिजर्व केके सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा यह एक बड़ा प्रयास है। यह पहले मैसूर क्षेत्र में आता था। इसमें रोजगार के अवसर बढ़ेगें। यह विकास के रास्ते को प्रशस्त करेगा। इसमें सभी के सहयोग के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। इस अवसर पर वन संरक्षक झांसी महावीर कौजलगी, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, भाजपा महामंत्री आलोक पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी एनके सिहं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0