गोद लिए गए सौ क्षय रोगियों को बांटे गए पोषण किट

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षा समिति एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान...

Mar 29, 2025 - 10:27
Mar 29, 2025 - 10:29
 0  6
गोद लिए गए सौ क्षय रोगियों को बांटे गए पोषण किट

आकांक्षा समिति की मंडल अध्यक्ष के बेटे व अध्यक्ष की पुत्री ने क्षय रोगियों को लिया गोद

चित्रकूट। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षा समिति एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को ऑडिटोरियम हाल में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष आकांक्षा समिति पूजा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉ तनुषा टी आर तथा मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू की उपस्थिति में गोद लिए गए टीवी के मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। 

मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि टीवी के मरीज नहीं है। सभी लोग स्वस्थ हैं। प्रशासन की समाज कल्याण में सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। जनपद बांदा के आकांक्षा समिति के सदस्यों चित्रकूट के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, ग्राम प्रधानों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों आदि लोगों ने जो पोषण किट वितरण के लिए किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार भी टीवी मुक्त भारत करने के लिए विभिन्न अभियान चलाकर कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहे हैं। उन्होंने टीवी के मरीजों से कहा कि समय से निमित्त रूप से दवा खाएं तथा जो पोषण किट दिया जा रहा है उसको भी नियमित खाएं। दवा नुकसान करती हो उसके संबंध में चिकित्सक से सलाह लेकर दूसरी दवा ले। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉ तनुषा टी आर ने सभी लोग टीम भावना के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से भारत को टीवी मुक्त करने में अच्छा सहयोग रहेगा। इसमें सभी की भावनाएं अवश्य जुड़ी होना चाहिए। टीवी खतरनाक बीमारी नहीं है। समय से जांच कराकर दवा ले तो ठीक हो सकते हैं। टीवी शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। उन्होंने टीवी डाइट चार्ट के माध्यम से भी विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 700 टीवी के मरीज हैं। पौष्टिक खाना खाएं। ताकि स्वस्थ जल्द हो। टीवी के मरीज शराब आदि धूम्रपान का सेवन कतई न करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या है तो इसके लिए भी भारत सरकार ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800116666 दिया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पहले 500 रुपए टीवी के मरीजों को प्रतिमाह दिया जाता है। अब उसको शासन ने एक हजार रुपए कर दिया है। छह माह तक टीवी का इलाज लगातार चलता है और हर माह पोषण किट भी दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहां की जनपद में इस तरह का वृहद कार्यक्रम पहली बार हुआ है। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अच्छा दान दिया है। टीवी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम पीएम व सीएम केनेतृत्व में चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान भी अच्छा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि जो आज ग्राम प्रधान सम्मानित हुए हैं वह अन्य ग्राम प्रधानों को प्रेरित करें। उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू ने कहा कि पहले तरह-तरह की भ्रांतियां होती थी कि टीवी लाइलाज बीमारी है। सभी लोग मिलकर जनपद तथा चित्रकूट धाम मंडल बांदा को टीवी मुक्त बनाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि 2025 तक टीवी मुक्त भारत बनाया जा रहा है। इसको लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करके जन जागरूकता किया जा रहा है। प्रदेश की राज्यपाल के द्वारा भी टीवी मुक्त अभियान में लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। प्रत्येक माह जनपद में मरीजों को पोषण किट का वितरण कराया जाएगा। उन्होंने मरीजों से कहा कि नियमित दवा खाएं। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित सभी अधिकारियों ने गोद लिए गए टीवी के 100 मरीजों को पोषण किट का वितरण किया। कार्यक्रम में खुले मन से दान करने वालों को गांधी जी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बांदा के पुत्र ओम यादव एवं अध्यक्ष आकांक्षा समिति जनपद की पुत्री कुमारी काश्मी नगनूर को टीवी के मरीजों को गोद लिए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव केशव शिवहरे ने किया। उन्होंनेे कहा कि अभी प्रथम चरण में सौ लोगों को गोद लिया गया है। जिन्हें लगातार छह माह तक आकांक्षा समिति की देखरेख में पोषण किट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पोषण किट में एक-एक किग्रा मूंग की दाल, भुना चना, गुड, मूंगफली का दाना, दो पैकेट सोयाबीन बड़ी दी गई है। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अनुराग शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके जतारया, डॉ संतोष कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अरुण पटेल सहित संबंधित अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संगठन एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0