बाल संप्रेक्षण गृह व बालिका इंटर कालेज मऊ में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के क्रम में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास...

Nov 15, 2024 - 04:15
Nov 15, 2024 - 04:18
 0  20
बाल संप्रेक्षण गृह व बालिका इंटर कालेज मऊ में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

बच्चों को बहुत प्यार करते थे चाचा नेहरू : जिला जज

चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के क्रम में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास कुमार प्रथम की अध्यक्षता में बाल दिवस के अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में राष्ट्रीय विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित होगा 'कृषि भारत 2024' मेला, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

जनपद न्यायाधीश ने बाल अपचारियों को बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाते है। जिन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उनके साथ समय बिताना पसंद करते थे। बच्चों और उनकी मासूमियत का सम्मान करने के लिए बाल दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन घरों में भी माता-पिता अपने बच्चों के साथ प्यार और स्नेह के साथ मनाते हैं। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी राममणि पाठक ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। बच्चों के अधिकारों और ऐसी शिक्षा प्रणाली के हिमायती थे जो सभी के लिए ज्ञान सुलभ बनाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज नीलू मैनवाल ने बताया कि बच्चों के कल्याण के प्रति नेहरू की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह बच्चों के पालन-पोषण के महत्व पर जोर देता है, जो दुनिया के भविष्य के नेता हैं।

यह भी पढ़े : बाँदा : नवम्बर में छात्रवृत्ति वितरण की उम्मीद, शिक्षण संस्थाओं को दी गई अहम जानकारी

कार्यक्रम के दौरान अंजलिका प्रियदर्शिनी प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, पंकज मिश्रा जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीर सिंह अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह उपस्थित रहे। इसी क्रम में बालिका इण्टर कालेज मऊ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0