छोटे बच्चे के साथ ट्रेन में सफर करने वाली महिला को मिलेगी बेबी बर्थ, जानिए क्या करना होगा

ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्या को देखते हुए सीट के साथ ही बेबी बर्थ बनाया है..

छोटे बच्चे के साथ ट्रेन में सफर करने वाली महिला को मिलेगी बेबी बर्थ, जानिए क्या करना होगा

ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्या को देखते हुए सीट के साथ ही बेबी बर्थ बनाया है। महिला के लिए आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ बच्चे की बर्थ की व्यवस्था की गई है। ताकि मां के साथ छोटे बच्चे बिना दि़क्कत के सो सकें। इसके लिए भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ ‘बेबी बर्थ’ (बच्चे की बर्थ) की व्यवस्था की है। फिलहाल परीक्षण के तौर पर कुछ ट्रेन में इसे लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें - आज माता सीता धरती पर प्रकट हुई थी, सीता नवमी पर इन संदेशों के साथ whatsapp status, sms के ज़रिए दे सकते हैं बधाई

रेलवे ने ट्वीट कर बेबी बर्थ का फोटो भी साझा करते हुए कहा, इस सुविधा के बाद दुधमुंहे बच्चे के साथ सफर करने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। जिसमें कहा है कि लखनऊ मेल के एसी थ्री में दो बर्थ के साथ बेबी बर्थ बनाया गया है। मातृ दिवस पर यह व्यवस्था की गई है, जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी बेबी बर्थ का विस्तार किया जा सकता है। रेलवे की ओर से अकेली सफर करने वाली महिला, गर्भवती व पांच साल के कम उम्र के बच्चे के साथ चलने वाली महिलाओं को नीचे की बर्थ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। ट्रेन के आरक्षित बर्थ की चौड़ाई कम होती है।

जिसके कारण महिला को छोटे बच्चों के साथ सफर करना मुश्किल हो जाता है। रात में महिला यात्री सो नहीं पाती हैं, इसलिए महिला के लिए अब आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ बच्चे के बर्थ की व्यवस्था की गई है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि बच्चा बर्थ से नीचे ना गिरे. खास बात यह है कि रेलवे बच्चे की बर्थ के लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं लेगा। इसके लिए आरक्षण टिकट लेने के समय पांच साल से कम उम्र के बच्चों के नाम का फार्म भरना होगा और बेबी बर्थ मिल जाएगा।

ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

रेलवे की अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहिये इस वेबसाइट bundelkhandnews.com को।

यह भी पढ़ें - बाँदा रेलवे स्टेशन के इस प्लेटफार्म पर जान जोखिम में डालकर, ट्रेन में चढ़़ने को मजबूर है यात्री

यह भी पढ़ें - जून में यूपी की जनता को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का मिलेगा तोहफा, बुंदेलखंड क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
2
funny
1
angry
0
sad
0
wow
2