दलहन फसलों के उत्पादन से पंक्षियों की संख्या में होती है बृद्धि,जानिये कैसे

दलहनी फसले मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति व पर्यावरण के सभी घटको के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यावरण को...

Feb 10, 2023 - 07:24
Feb 10, 2023 - 07:38
 0  6
दलहन फसलों के उत्पादन से पंक्षियों की संख्या में होती है बृद्धि,जानिये कैसे

बांदा,दलहनी फसले मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति व पर्यावरण के सभी घटको के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में पंक्षियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। दलहन फसलों के उत्पादन से पंक्षियों की संख्या में बृद्धि होती है। संख्या में बृद्धि का मुख्य कारण कीड़े हैं, जो पंक्षियों का आहार होता है दलहनी फसलों पर ज्यादा पाये जाते हैं। कीडों द्वारा फसलों को हानि पहुँचाने से रोकने के लिये पंक्षियाँ इन्हें खा जाते है, जिससे कृषकों को रासायनों का प्रयोग नहीं या कम करना पड़ता है।यह बातें कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने विश्व दलहन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। 

यह भी पढ़ें -  बांदाः डी -10 गैंग शहर में रंगदारी वसूल रहा था,गैंगलीडर सहित इन दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा


उन्होने कहा कि ऐसे में रासायनों के प्रयोग से पर्यावरण प्रदुषित होने की संभावना कम हो जाती है। दलहनी फसल सभी के लिये कुछ न कुछ देता है। अनाज की माँग बढ़ने से दलहनी फसलों का क्षेत्रफल कम हुआ तथा प्रति व्यक्ति मात्रा 60 ग्राम से 35 ग्राम तक आ गया। चना फसल के उत्पादन में क्रांति आयी है। पूरे देश में दाल का बाजार मूल्य एक हो सके इसके लिये प्रयास किया गया। बुन्देलखण्ड दाल का कटोरा है, यहाँ की दलहनी फसलों की उन्नतशील प्रजातियां कृषि विश्वविद्यालय से निकले ऐसा प्रयास वैज्ञानिकों का है।

यह भी पढ़ें - भजन संध्या में आयेंगी प्रख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर


विश्व दलहन दिवस मे कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा दलहनी फसलों पर 23 छात्र-छात्राओं ने पोस्टर का प्रर्दशन किया। बांदा, जिले के विभिन्न जिलो से आये हुए किसान एवं एनआरएलएम की सखियो ने भी भाग लिया। विश्वविद्यालय के लगभग 36 छात्र-छात्राओं द्वारा दलहन के विभिन्न उत्पादों से खाद्य पदार्थ बनाया जो कि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र था। प्रतिभागी छात्रों को पोस्टर एवं स्टाल के लिये प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार, प्रो. एन. के. बाजपेयी ने कहा कि गरीबों का मुख्य भोजन दाल एवं उससे बनी सामग्री होती थी। धीरे-धीरे हम एक बार पुनः उसी अवस्था में पहुँच रहे है। किसानों को अच्छा बीज मिल सके इसके लिये सभी को जागरूक होना आवश्यक है। कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा सीड हब परियोजना से कृषकों तक उन्नतशील बीज वितरित किया जाना एक सराहनीय प्रयास है। 

यह भी पढ़ें  बांदाः यहां तैयार हुआ मां पीतांबरा देवी का भव्य मंदिर, अब प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी


शुष्क खेती अनुसंधान उत्कृष्टता केन्द्र परियोजना के प्रधान अन्वेषक प्रो. मुकुल कुमार ने बताया कि बुन्देलखण्ड के अनुकूल सभी दलहनी फसलों पर शोध कार्य सम्पादित किये जा रहे है। शुष्क खेती में विभिन्न फसलों के उन्नतशील बीज तैयार कर अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाना परियोजना के मुख्य उद्देश्यों में एक है। विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ ए. के. मिश्रा ने बताया कि विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रयोजित परियोजनाओं को विश्वविद्यालय में सम्पादित करना जिससे अधिक से अधिक शोध कार्य को बढ़ावा मिल सके, इसके लिये वैज्ञानिक प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ ने किया। यह भी पढ़ें - फाइलेरिया की गंभीरता को समझें लोग, आगे बढ़कर खाएं दवा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0