झाँसी में यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर मंडल रेल प्रबंधक की प्रेस वार्ता

झाँसी स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया...

Aug 27, 2024 - 07:38
Aug 27, 2024 - 07:40
 0  1
झाँसी में यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर मंडल रेल प्रबंधक की प्रेस वार्ता

झाँसी स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने संबोधित किया। उन्होंने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस नई योजना के मुख्य बिंदुओं को पीपीटी के माध्यम से समझाया।

श्री सिन्हा ने बताया कि एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इसके तहत कर्मचारियों को निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी:

  • सुनिश्चित पेंशन: 25 वर्ष की न्यूनतम सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले के अंतिम 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दिया जाएगा। 10 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले कर्मचारियों के लिए यह पेंशन आनुपातिक होगी।
  • सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन: कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनके परिवार को पेंशन का 60 प्रतिशत दिया जाएगा।
  • सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन: 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम 10,000 रुपये प्रति माह की पेंशन सुनिश्चित की जाएगी।
  • महंगाई सूचकांक: पेंशन, पारिवारिक पेंशन, और न्यूनतम पेंशन पर महंगाई राहत का प्रावधान औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीई-आईडब्ल्यू) के आधार पर किया जाएगा।
  • ग्रेच्युटी: सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्युटी के अतिरिक्त एकमुश्त भुगतान किया जाएगा, जो सेवा के प्रत्येक पूर्ण छह महीने के लिए मासिक वेतन का 1/10वां हिस्सा होगा।

झाँसी मंडल के 17369 रेल कर्मचारियों में से 14850 कर्मचारी इस योजना का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, उत्तर मध्य रेलवे के लगभग 62000 कर्मचारी, जिसमें से 55500 सेवारत और 6000 सेवानिवृत्त, मृतक या वीआरएस लेने वाले कर्मचारी शामिल हैं, इस योजना से लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर दीपक कुमार सिन्हा के साथ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य प्रचार निरीक्षक प्रदीप सुडेले, और वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0