चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर हुई कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सबमिशन...

Dec 24, 2024 - 10:12
Dec 24, 2024 - 10:15
 0  3
चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर हुई कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी

किसान मेला में 58 प्रगतिशील किसान सम्मानित

चित्रकूट। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन मंदाकिनी गेस्ट हाउस कालूपुर के सभागार में किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ अमृतपाल कौर एवं किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : अच्छा कार्य करने पर सम्मेलन में ‘आशा’ को मिला सम्मान

विधायक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। किसानों के लिए हमेशा लड़ते रहे हैं। कहा कि किसान अच्छी फैसले बोकर आमदनी करें। मसूर की खेती करें। मिलेट्स की फसलों को बढ़ावा दें। किसानों के लिए प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाएं लागू की है। अच्छा समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। नहरें संचालित है। सिंचाई कर अपनी फसलों की बुवाई समय से करें। कृषि विभाग से बीज प्राप्त करें। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि बैंकों के द्वारा किसानों को जो किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है उसमें बैंकों में समस्या हो रही है। इसकी जांच कराकर कार्यवाही सुनिश्चित कराए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहां की किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन कर किसानो को सम्मानित किया गया है। उन्होंने किसानों से कहा कि कभी-कभी फैसले जो बोते हैं तो वह अच्छी पैदा नहीं होती है। समय से फसलों की बुवाई करें। किसान आधारित देश है। सरकार की योजनाओं का लाभ लें। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि में सुधार के साथ भूमि सुधार पर भी कार्य शासन ने किया है। किसान तकनीकी को अपनाकर फसलों के उत्पादन में बढ़ावा दे। खेती के साथ पशु पालन, बकरी पालन, मछली पालन को भी अपनाए। प्रगतिशील किसानों से प्रेरणा लें। मटर की खेती को भी बढ़ावा दें। प्राकृतिक खेती को अपनाए। उन्होंने कृषि विभाग से कहा कि समय से किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड में किसानों को जो बैंकों से समस्या है उसका भी निस्तारण कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहां कि वैज्ञानिकों के माध्यम से खेती को बढ़ावा देने के लिए जानकारी दी गई है उसका लाभ जिन कृषकों ने फसलों पर अच्छी उपज प्राप्त किया है और वह इस कार्यक्रम में सम्मानित हुए हैं तो उनसे प्रेरणा लेकर खेती करें। बुंदेलखंड के अनुसार जिन फसलों के लिए क्षेत्र अनुकूल है उसी पर फसलों का उत्पादन करें। पानी का अधिक दोहन न हो और उपज कैसे बढ़े इस पर भी ध्यान देकर फसलों का उत्पादन करें।

यह भी पढ़े : चित्रकूट, कालिंजर से खजुराहो तक सीधी बस सेवा शुरू होने की संभावना

उप निदेशक कृषि राजकुमार ने बताया कि जिले के 58 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केंद्र गनींवा के वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र सिंह नेगी, डॉ मनोज शर्मा ने किसानों को खेती में खरपतवार नियंत्रण, खेती की उपज आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, वन, बैंक आदि  विभिन्न विभागों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्म कुमारी दुर्गेश नंदिनी व भाई जी ने डीएम एवं सीडीओ को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अनुराग शर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा, जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम, देवेंद्र कुमार, राजकुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0