
हरी झंडी दिखाकर झांसी जिलाधिकारी ने किया जलदूतों को रवाना
जल ही जीवन है। इसलिए इसे बर्बाद नही करना चाहिए। इसलिए लोगों को जागरुक करने के लिए जल जागरण अभियान शुरु किया गया। जिसका झांसी जिलाधिकारी कर्ण सिंह चैहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अभियान से लोगों को बताया जायेगा कि पानी को बर्बाद होने से किस प्रकार बचाया जा सके।
बुन्देलखण्ड में झांसी के जिन स्थानों पर पानी की समस्या है। वहां पर लोगों को जागरुक करने के लिऐ जल जागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान चलाकर जलदूत लोगों के बीच पहुंचेंगे। जहां वे उन्हें जागरुक करते हुऐ बतायेगें कि समय हम भीषण पानी की समस्या से जूझ रहे है। इस लिए हमें बूंद-बूंद को बचाना होगा। पानी को बर्बाद होने से बचाना होगा।
इस अभियान के साथ लोगों को बताया जायेगा कि बारिश में वह पानी किस प्रकार एकत्रित करेंगें। जिससे इस समस्या को कम किया जा सके। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चैहान ने बताया कि यह अभियान बारिश शुरु होने तक चलेगा। जिससे पानी की समस्या से जूझ रहे लोग जागरुक हो सकेे और पानी को एकत्रित कर उसे बचा सके।
About the Reporter
भूपेन्द्र रायकवार
3 वर्ष , BA