
मोमबत्ती जलाकर प्रियंका को श्रद्धांजलि दी
बांदा
शहर के व्यस्ततम् इलाके महेष्वरी देवी चैराहे में सोमवार को हजारों लोगों ने बलात्कार का शिकार और उसके बाद नृषंस हत्या के विरोध आक्रोष व्यक्त करते हुए डाॅ प्रियंका रेड्डी को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने घटना में शामिल हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
ज्ञात रहे कि हैदराबाद में 03 दिन पहले डाॅक्टर प्रियंका रेडडी के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसे जलाकर मार डालने की घटना से समूचे जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। बांदा के लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को सर्व समाज के लोगों ने महेष्वरी देवी चैराहे के पास इस घटना के विरोध में आक्रोष व्यक्त करते हुए हत्यारों को फांसी देने की मांग की, बाद में लोगों ने चैराहे में रखी गई मृतक डाॅक्टर प्रियंका की तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया, यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर व्यापारी नेता मनोज जैन ने कहा कि हैदराबाद में हुई घटना से हर किसी में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना से साबित हो गया कि हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। खासकर 5 वर्ष से लेकर 15 वर्ष की नाबालिग बेटियों के साथ बलात्कार और हत्याओं की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके लिए सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए, उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने डाॅक्टर प्रियंका रेड्डी को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी है और हत्यारों को जल्द से जल्द सूली पर चढ़ाने की मांग की। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, स्वदेश गौरव, संजय काकोनिया, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोज पुरवार, कमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।