
अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को लेकर बोनी कपूर नाराज
बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान के भाई अरबाज खान से अलग होकर अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रहीं मलाइका अरोड़ा लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों के रिश्ते मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जगह-जगह ये दोनों स्पॉट होते रहे हैं। जहां भी कैमरे ने इन्हें कैद किया वहीं अर्जुन और मलाइका की नजदीकियों के किस्से भी खूब हुए हैं।
मीडिया ने तो अनेक दफा इन दोनों से ही उनके रिलेशन के बारे में पूछा लेकिन जवाब कहीं से नहीं आया। बहरहाल अब जो बयान सामने आया है उससे यही लगता है कि इस रिश्ते से बोनी कपूर खुश नहीं हैं और वो काफी नाराज भी हैं। दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर ने इन दोनों के रिश्ते को लेकर बयान दिया है।
एक साक्षात्कार में अनिल कपूर ने अपने भतीजे अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को ग्रीन सिग्नल देते हुए कहा कि 'अगर मेरा भतीजा खुश है तो मैं भी खुश हूं।' बहरहाल इसके फौरन बाद ही अनिल ने यह भी कह दिया कि 'इस मामले पर फिलहाल मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा, लेकिन एक परिवार के तौर पर अर्जुन की जिंदगी में खुशी आने से मुझे भी खुशी होगी।'
यहां सवाल यह उठ रहा है कि चाचा तो खुश हैं, लेकिन क्या अर्जुन के पापा बोनी कपूर भी खुश हैं या नहीं। सूत्रों की मानें तो मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से पिता बोनी कपूर खुश नहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि इस रिश्ते की बातें सामने आने के बाद ही बोनी ने अर्जुन को समझाया था कि वो मलाइका से दूर रहें। दरअसल बोनी कपूर उस मामले में उलझना नहीं चाहते हैं जिसका संबंध सीधे सलमान खान से या उसके परिवार से हो। इसलिए कहा जा रहा है कि अर्जुन की इस हरकत से वो खासे नाराज हैं।
About the Reporter
पवन खरे
8 साल , स्नातक