
18 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
बुधवार को कस्बे में 18 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सात फेरे लेकर 18 जोड़े एक-दूजे के हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। कस्बे में सुबह से ही विवाह समारोह के आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं।
इसके बाद घोड़ों पर सवार होकर दूल्हों की बारात निकाली गई। जिसमें बाराती बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। बारात कालका देवी मैदान में बने पंडाल में पहुंची और आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत कर तिलक किया।
इसके बाद सभी दूल्हों को पंडाल में ले जाकर जयमाला का कार्यक्रम कराया गया। जिसके बाद सभी रस्मों को आचार्यों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। शाम के वक्त नम आंखों के साथ बाबुओं ने बेटियों को विदा किया।
कार्यक्रम के आयोजक राजा केशवेंद्र ¨सह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और गरीब कन्याओं के हाथ पीले हो जाते हैं। उनके पिताओं का भार कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी समाज के लोगों को इस तरह का आयोजन करना चाहिए।
About the Reporter
डेस्क रिपोर्ट - जालौन
डेस्क रिपोर्टर जालौन , डेस्क रिपोर्टर जालौन