
अमरकंटक में 10 लाख रुपए खर्च कर होगी रुद्राक्ष की खेती
मध्य प्रदेश सरकार नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में रूद्राक्ष के पौधों का पौधारोपण कराने जा रही है। 5 हेक्टेयर क्षेत्र में यह प्लांटेशन किया जाएगा। वन विभाग इसके लिए नेपाल से पौधे मंगाएगा। सरकार ने इसके लिए 10 लाख का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है। रुद्राक्ष के लिए अमरकंटक का वातावरण अनुकूल है। यहां पर दुर्लभ पौधों के संरक्षण के लिए कई प्रयास पूर्व से ही किए जा रहे हैं।
सरकार कैंपा फंड से प्लांटेशन का काम करेगी। 12 साल तक पौधों को संरक्षित किया जाएगा। इसके बाद रूद्राक्ष के फलो को बेचने के लिए बाजार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाशा जाएगा।
राज्य सरकार का यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा जा रहा है। केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद प्लांटेशन का काम शुरू हो जाएगा ।
उल्लेखनीय है रुद्राक्ष का धार्मिक और औषधीय महत्व है। यह भगवान शिव की पूजा के काम आता है। वहीं हदयगति के रोग पर नियंत्रण करने के लिए भी रुद्राक्ष मुफीद माना जाता है। ज्योतिष में भी रुद्राक्ष का विशेष महत्व है।
About the Reporter
ज्ञानेन्द्र कुमार
५ साल , बी.ए