बांदा में कोरोना रिकवरी रेट देश, प्रदेश से कई गुना ज्यादा बेहतर

बांदा में कोरोना रिकवरी रेट देश, प्रदेश से कई गुना ज्यादा बेहतर
Bundelkhand Banda Corona Recovery Rate

चित्रकूट मंडल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चित्रकूट और महोबा में मरीजों की संख्या बढ़ने से मंडल में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 117 पहुंच गई है।वही रिकवरी रेट में बांदा जनपद देश प्रदेश से कई गुना ज्यादा बेहतर स्थिति में बना हुआ है।

बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने बताया कि जनपद हमीरपुर में इस समय मरीजों की संख्या  13 है इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 7 है ।महोबा में मरीजों की संख्या 18 और सक्रिय मरीजों की संख्या 8 है। चित्रकूट में मरीजों की संख्या 62 और सक्रिय मरीजों की संख्या 29 जबकि बांदा में मरीजों की संख्या 24 है और सक्रिय मरीजों की संख्या 2 है।

चित्रकूट मंडल में अब तक 288 मरीज भर्ती कराए गए थे इनमें से 241 डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। और 47 मरीज अभी भी भर्ती हैं। इधर जनपद बांदा में कुल 2734 व्यक्तियों की जांच के नमूने भेजे गए जिसमें से 2361 नेगेटिव पाए गए हैं। 325 की जांच अभी भी लंबित है। बांदा में मरीजों की रिकवरी होने के आंकड़े सबसे बेहतर स्थिति में हैं।यहां का औसत देश प्रदेश और चित्रकूट धाम मंडल के अन्य जनपदों में बहुत अच्छा है। बांदा में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 91.66 है जबकि मंडल में यह औसत 64. 58 फीसदी है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की रिकवरी दर 48 प्रतिशत है जबकि प्रदेश में यह औसत 57.9 फीसदी है।

चित्रकूट मंडल में सबसे पहले बांदा में ही 2 संक्रमित मरीज पाए गए थे और धीरे-धीरे बांदा में ही संख्या बढ़ती रही, जबकि मंडल के अन्य जनपदों में मरीज नहीं थे इधर बांदा में संक्रमित मरीजों की संख्या 24 तक पहुंची है। चित्रकूट में मरीजों की संख्या बढ़कर 64 तक पहुंच गई है इसी तरह महोबा में भी मरीजों की संख्या 18 और हमीरपुर में 13 हो गई है, चित्रकूट और महोबा में तीन मौतें नहीं है।

सबसे खास बात यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित 288 मरीज भर्ती हो चुके हैं और सभी मरीज यहां से स्वस्थ होकर गए हैं इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश यादव और उनकी टीम को स्वस्थ होने वाले मरीज धन्यवाद दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0